• Wed. Nov 18th, 2026

जोराकाठ जंगल में मिला मृत हाथी का शव, मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद

admin's avatar

Byadmin

Nov 18, 2026
crescent ad

 

बड़कागांव। बड़कागांव वन क्षेत्र के गोंदलपुरा पंचायत अंतर्गत जोराकाठ जंगल में बुधवार सुबह एक हाथी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में मृत हाथी को देखकर ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

वन विभाग की टीम ने हाथी की मौत के कारणों का पता लगाने के लिए घटनास्थल पर ही मेडिकल टीम को बुलाया। समाचार लिखे जाने तक पशु चिकित्सा टीम की मौजूदगी में हाथी का पोस्टमार्टम किया जा रहा था। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हाथी की मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इधर, घटनास्थल का निरीक्षण करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि मौत से पहले हाथी काफी देर तक छटपटाता रहा होगा। घटनास्थल पर जमीन का काफी हिस्सा घिसा हुआ पाया गया है। इसके अलावा हाथी का एक दांत भी आंशिक रूप से टूटा हुआ मिला है। हालांकि दांत का हिस्सा अपने आप टूटा है या किसी ने उसे तोड़ा है, इस संबंध में फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। वन विभाग की जांच के बाद ही इन तथ्यों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

वहीं दूसरी ओर, क्षेत्र में 10 से 12 हाथियों के झुंड के विचरण की भी खबर है। बताया जा रहा है कि हाथियों का यह झुंड नापोखुर्द पंचायत के इसको, बरवनिया, बीहड़िया सहित आसपास के इलाकों में पहुंचकर किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। हाथियों के झुंड ने विशेष रूप से धान की फसल को रौंदकर बर्बाद किया है। इससे क्षेत्र के किसानों में चिंता व्याप्त है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed