• Sat. Mar 14th, 2026

जो कहा वह किया के तर्ज पर विधायक कर रही कार्य : गौतम कुशवाहा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2023

 

पंकज ठाकुर

बड़कागांव । बड़कागांव प्रखंड के पश्चिमी पंचायत में विधायक श्री अंबा प्रसाद द्वारा कई विकास योजनाओं को स्विकृति दी गई। इस मौके पर पंचायत कोर कमेटी सदस्यों द्वारा आभार व्यक्त किया गया ।
पंचायत अध्यक्ष गौतम कुशवाहा ने कहा कि कुछ दिन पूर्व ही पंचायत कमेटी का गठन किया गया था और योजनाओ का चयन किया गया था। हमारी युवा विधायक एक्शन फॉर्म में संगठन के माध्यम से विकास योजनाओं को धरातल पर उतरने का काम कर रही है । जो कहा वह किया के तर्ज पर स्थानीय विधायक सुश्री अंबा प्रसाद द्वारा क्षेत्र के हर एक पंचायत में कार्य किया जा रहा हैं। विकास योजनाओं में लांगातू में दशकर्मा शेड, केरीगढ़ा में दशकर्मा शेड, व कई पीसीसी योजना शामिल है । मौके पर राजेंद्र प्रसाद, धर्मनाथ महतो, नरेंद्र कुमार, चंदन कुमार, कृष्णा पटेल, उमेश कुमार, रोहित पटेल, संजय कुमार, आदी उपस्थित थे |


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *