• Mon. Aug 24th, 2026

सरायकेला में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन* *155 विद्यार्थियों की हुई नेत्र जांच 54 में मिले नेत्र दोष

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Aug 24, 2026
crescent ad
सरायकेला – राष्ट्रीय अंधापन नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत जिला अंधापन नियंत्रण समिति, सरायकेला-खरसावां द्वारा प्रखंड संसाधन केंद्र, सरायकेला में एक दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्रखंड के 75 विद्यालयों के कुल 155 विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी नेत्र जांच कराई।
जांच के दौरान 54 विद्यार्थियों में विभिन्न प्रकार के नेत्र दोष पाए गए। सदर अस्पताल से आई विशेषज्ञ टीम द्वारा सभी विद्यार्थियों की नेत्र जांच की गई। टीम में नेत्र सहायक डॉ. अशोक कुमार महतो, श्री गोपीनाथ यादव, श्री सुभाष चंद्र महतो एवं श्री सीताराम महतो शामिल थे।
नेत्र सहायक डॉ. अशोक कुमार महतो ने बताया कि जिन विद्यार्थियों में नेत्र दोष पाए गए हैं, उन्हें निःशुल्क चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पढ़ाई के दौरान होने वाली दृष्टि संबंधी कठिनाइयों से उन्हें राहत मिल सके और उनकी पढ़ाई सुचारू रूप से जारी रह सके।
इस अवसर पर प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी श्री दिनेश दंडपात ने कहा कि विद्यार्थियों की पढ़ाई के दौरान किसी भी प्रकार की दृष्टि संबंधी समस्या उनकी सीखने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है।
इसलिए समय-समय पर नेत्र जांच कराना आवश्यक है, ताकि नेत्र संबंधी समस्याओं की समय रहते पहचान कर उचित उपचार एवं आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *