• Mon. Apr 6th, 2026

पश्चिम बंगाल से पद यात्रा कर अयोध्या के लिए निकले विशंभर चोलिता का कुमारधुबी में भाजपाइयों ने किया स्वागत, दी शुभकामनाएं

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 13, 2023
crescent ad

 

धनबाद—-निरसा। पश्चिम बंगाल के बहरमपुर मुर्शिदाबाद से नंगे पांव अयोध्या के लिए निकले विशंभर चोलिता का कुमारधुबी में भाजपाइयों ने जोरदार स्वागत किया।

उसके हौसला अफजाई के लिए भारत माता की जय, जय श्री राम का नारे लगाए गए। इस दौरान पद यात्रा पर निकले विशंभर चोलिता ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पूर्व मैंने भगवान श्री राम से जो कामना की थी। वह पूरी हो गयी है।

इसलिए मैं नंगे पांव बजरंग बली को लेकर अयोध्या में भगवान राम की नवनिर्मित मंदिर जा रहा हूं। मेरे पहुंचने में लगभग तीन माह लग जाएगा। मैं यह यात्रा 4 दिसंबर को शुरू किया था।

15 दिनों की यात्रा में 200 किलोमीटर दूरी तय कर चुका हूं। वे बंगाल में अराजक स्थिति पर काफी चिंता व्यक्त की। कहा कि जबतक बंगाल में रामराज नही होगा। बंगाल के लोग शांति से जी नही पाएंगे।..


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *