• Sat. Aug 22nd, 2026

ईद मिलाद उल नवी का त्योहार शांतिपूर्ण मनाने हेतु केंदुआडीह थाना में शांति समिति की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। ईद मिलाद उल नवी के अवसर पर केन्दुआडीह थाना परिसर में शांति समिति/पुलिस जन सहयोग समिति की एक बैठक थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक को संबोधित करते हुए थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय ने कहा कि आगामी 26 अगस्त को पैगंबर नवी शाह की जयंती के अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा जुलूस निकाला जाता है

जो कि केंदुआ नंबर 4, केंदुआ कुरैशी मोहल्ला,केंदुआ 5 नंबर ,बीएनआर,26 नम्बर गोधर,हाजरा बस्ती,गड़ेरिया आदि जगहों से निकलकर क्षेत्र में भ्रमण की जाती है। इस पर थाना क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने के लिए विशेष जोर दिया गया साथ ही बैठक में साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत लोगों को सुरक्षित रहें सतर्क रहें के साथ जागरूक रहने का सुझाव दिया गया बैठक में

थाना के पुलिस पदाधिकारियों में जोगिंदर कुमार, जनक देव सिंह,राजू मुंडा समेत पुलिस सभी अधिकारी एवं जवान मौजूद थे साथ ही मुख्य रूप से केंदुआडीह थाना शांति समिति/ पुलिस जन सहयोग समिति के सदस्य रामगोपाल भवनिया, हरिप्रसाद पप्पू, मनोवर अंसारी, गीता सिंह, मनोज राय,महादेव हसदा,नीतू सिंह,तनु सदर ,सरफुद्दीन अंसारी,, सुधीर रवानी, गणेश मिश्रा,भूषण महतो ,सोमेश्वर भारती समेत पत्रकारगण के अलावे दर्जनों सदस्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *