• Sat. Aug 22nd, 2026

सांसद बिद्युत बरण महतो के प्रयास से उदयपुर सिटी–शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस का परिचालन सप्ताह में दो दिन

admin's avatar

Byadmin

Aug 22, 2026
crescent ad

 

 

जमशेदपुर के सांसद श्री बिद्युत बरण महतो के निरंतर प्रयासों को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। उदयपुर सिटी–शालीमार सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20971/20972) का टाटानगर होकर परिचालन अब सप्ताह में एक दिन के बजाय दो दिन किए जाने की आधिकारिक स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।

 

केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने सांसद बिद्युत बरण महतो को पत्र भेजकर स्वीकृति की जानकारी दी है। रेल मंत्रालय के इस निर्णय को जमशेदपुर एवं आसपास के रेल यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सुविधा के रूप में देखा जा रहा है।

 

टाटानगर से राजस्थान की ओर जाने वाले यात्रियों की बढ़ती संख्या और लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए सांसद बिद्युत बरण महतो ने केंद्रीय रेल मंत्री से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर ट्रेन के फेरे बढ़ाने का आग्रह किया था। सांसद की पहल और लगातार किए गए प्रयासों के परिणामस्वरूप इस मांग पर सकारात्मक निर्णय लिया गया है।

 

ट्रेन के परिचालन की आवृत्ति बढ़ने से जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजस्थान जाने वाले विद्यार्थियों, व्यवसायियों, मरीजों, तीर्थयात्रियों तथा अन्य यात्रियों को विशेष सुविधा मिलेगी। यात्रियों को अपनी यात्रा की योजना बनाने के लिए अब अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध होंगे।

 

सांसद श्री बिद्युत बरण महतो ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र की रेल सुविधाओं एवं कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाने के लिए प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *