• Sat. Jun 13th, 2026

समर्पण एक नेक पहल संस्था के दो रक्तवीरों ने दुर्लभ रक्त समुह ओ नेगेटिव रक्तदान कर बचाई एक महिला की जान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 2, 2023
crescent ad

 

सामाजिक संस्था समर्पण एक नेक पहल को तोपचांची प्रखंड के खारयो पंचायत के मुखिया मदन मोहन मंडल ने सूचित किया कि एक महिला का तबीयत बहुत खराब हैं उनके शरीर में हीमोग्लोबिन तथा प्लेटलेट्स की मात्रा दोनों बहुत कम हो गई हैं मरीज महिला का ईलाज धनबाद के एशियन जालान अस्पताल में चल रहा हैं इन्हें कुल चार यूनिट दुर्लभ रक्त ओ नेगेटिव की आवश्यकता हैं जिसमें से दो यूनिट की व्यवस्था हुई हैं, अतः संस्था से अनुरोध हैं कृपया इनकी मदद करें l
सूचना प्राप्त होते ही संस्था के संस्थापक सह केंद्रीय अध्यक्ष दिपेश चौहान एवं संरक्षक मनोज मंडल ने संस्था के सक्रिय सदस्य बाघमारा प्रखंड के माटीगढ़ा पंचायत के पूर्व मुखिया दुर्लभ रक्त समुह ओ नेगेटिव के रक्त दाता सुनील चौहान ज़ी एवं दूसरे रक्तवीर दीपक सोनी ज़ी से सम्पर्क कर रक्तदान करने का आग्रह किया दोनों रक्त वीर तुरंत तैयार हो गए जिसमें से रक्तदाता सुनील चौहान ने श्रीनिवास ब्लड बैंक पहुंच अपने जीवनकाल का 21 वां तथा रक्तदाता दीपक सोनी एशियन जालान ब्लड बैंक पहुंच कर अपने जीवनकाल का 53 वां रक्तदान कर दोनों ने मिशाल कायम किया l
संस्था के संस्थापक दिपेश चौहान ने बताया कि सुनील चौहान बड़े भाई समान हैं ये दिल के इतने धनी हैं कि जब भी किसी जरूरतमंद को ओ नेगेटिव रक्त की आवश्यकता पड़ती हैं तब संस्था में सबसे आगे रक्तदान करने वालों में इन्हीं का नाम रहता हैं l
और दूसरे रक्तवीर हैं दीपक सोनी जी इनके क्या ही कहने इन्होंने अकेले दो सौ – तीन सौ किलोमीटर मोटरसाइकिल से यात्रा करके अपना दुर्लभ रक्त ओ नेगेटिव जरूरतमंद के लिए रक्तदान किया हैं साथ ही इस रक्तदान से इनके जीवनकाल का 53 वां रक्तदान पूर्ण हुआ हैं, यदि हमारी संस्था प्रत्येक दिन लोगों की सेवा कर पा रही हैं तो वह सिर्फ़ और सिर्फ़ ऐसे निःस्वार्थ रक्त वीर योद्धाओं के कारण मौके पर मुख्य रूप बाघमारा से सुरेश चौहान, धीरज सिंह, सोनू चौहान इत्यादि उपस्थित थे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *