• Sun. Feb 15th, 2026

एज्ञारकुण्ड दक्षिण पंचायत अवस्थित मध्य विद्यालय में स्थानीय मुखिया अजय कुमार राम के द्वारा दो सेट पोशाक जूता मौजा स्वेटर वितरित किया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 1, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

निरसा (धनबाद)एज्ञारकुण्ड दक्षिण पंचायत अवस्थित मध्य विद्यालय एज्ञारकुण्ड निरसा 3 में कक्षा 1 एवं कक्षा 2 मे अध्यनरत 76 छात्र छात्राओं के बीच स्थानीय मुखिया अजय कुमार राम के द्वारा दो सेट पोशाक जूता मौजा स्वेटर वितरित किया गया ।

पोशाक वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुखिया अजय कुमार राम ने कहा कि विद्यालय प्रबंधन समिति के द्वारा क्रय समिति का गठन के उपरांत गुणवत्तापूर्ण स्कूल पोशाक का क्रय कर बच्चों के बीच यूनिफॉर्म वितरित की जा रही है!

कक्षा 1 तथा 2 के जो अध्यनरत छात्राएं पोशाक से वंचित हैं उन्हें भी यथाशीघ्र पोशाक उपलब्ध करा दी जाएगी ।

उन्होंने अभिभावक से अपील की कि अपने बच्चों को प्रतिदिन नियत समय पर साफ-सुथरा पोशाक में विद्यालय भेजें विद्यालय मेप्रयास कार्यक्रम संचालित है इस कार्य में शिक्षक गण को सहयोग कर शत प्रतिशत छात्रों उपस्थिति में सकारात्मक सहयोग करें स्कूली बच्चों को तन मन से पढ़ाई करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य है इस अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार झा प्रमोद राव कुमारी सोना दास विधान मंडल पंपी खान वार्ड सदस्य हेमलाल बॉउरी छवि बॉउरी बालिका कोडाअनीता बॉउरी मारुति बॉउरीचंदन बॉउरी जमुना बॉउरीदुलालीबाउरीअर्पणा बॉउरी विधान चंद्र दास आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *