• Wed. Sep 30th, 2026

रामकृष्ण मिशन आश्रम के आचार्यों ने विद्यार्थियों को ‘Rebuild India Competition’ के लिए किया प्रेरित

admin's avatar

Byadmin

Sep 30, 2026
crescent ad

 

आज अपर्णा पब्लिक स्कूल के प्रांगण में रामकृष्ण मिशन आश्रम, मोरहाबादी, रांची से आए आचार्यों का आगमन हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम नायक विद्यार्थियों के साथ उपस्थित रहे।

आचार्यों ने विद्यार्थियों को ‘Rebuild India Competition 2026-27’ के बारे में जानकारी दी और स्वामी विवेकानंद के विचारों तथा राष्ट्रनिर्माण में विद्यार्थियों की भूमिका पर प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता की थीम “Rebuild India – नया भारत गढ़ो” है। इसके अंतर्गत क्विज, पाठ/स्वदेश मंत्र एवं निबंध लेखन जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी।

प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम नायक ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें ऐसे रचनात्मक एवं प्रेरणादायक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने रामकृष्ण मिशन आश्रम के आचार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरा विद्यालय परिसर प्रेरणादायक वातावरण से सराबोर रहा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *