
धनबाद
लोयाबाद वासुदेवपुर कोलियरी क्षेत्र में एक बार फिर शुक्रवार को शहर का कचरा डम्पिंग करने के लिए निगम के वाहन पंहुचा तो,फिर से डंप का विरोध होने लगा.महिलाएं यहां धरना पर बैठ गयी,पुलिस भी जवाबी कार्रवाई भी शुरू करते हुए, विरोध करने वाली ग्रामीण महिलाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया है.हालांकि लाठीचार्ज से पहले तीन बार निगम व पुलिस एवम धरने पर बैठी महिला के साथ जमकर नोकझोंक हुआ.पुलिस की कार्रवाई में नाबालिग भी नही बख्शे गए.लाठी भांजने में निगम के सुरक्षा कर्मी भी पीछे नही रहे. सभी को दौड़ा कर पीटा गया.

पुलिस रास्ते से हटाने के लिए महिलाओं को घसीट कर हटाया,पिटाई से एक महिला बेहोश हो गई,बच्चे रोने लगे,भगदड़ और अफरातफरी का माहौल बन गया.लेकिन महिलाएं नही मानी,पिटाई खाने के बाद भी महिलाओं का विरोध जारी रहा.फिर करीब दो घण्टे बाद निगम ने स्थान बदल दिया.वहाँ से करीब 500 मीटर दूर काली मंदिर स्थान के रास्ते ओबी डंप के ढेर पर जाकर कचरा डंप किया जाने लगा,दनादन 12 ट्रकों में भरा हुआ कचरा डंप होने लगा.हालांकि महिलाओं ने यहां भी विरोध के स्वर जारी रखी.कहा कि मंदिर के पास भी हम डंप नही होम देंगे.पिटाई से चोटिल महिलाओं ने कहा कि हम पुलिस और निगम के अधिकारियों पर मुकदमा करेंगे.हालांकि कचरा डंप का विरोध करने वालो पर निगम भी कार्रवाई के मूड में नजर आए.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
