
चाईबासा : भारत के महान शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती एवं मानव सेवा की प्रतिमूर्ति मदर टेरेसा की पुण्यतिथि के अवसर पर शनिवार को कांग्रेस भवन, चाईबासा में
श्रद्धांजलि एवं स्मरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने कहा कि डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने शिक्षा, ज्ञान और मानवीय मूल्यों को समाज के विकास का आधार बनाया। उनके विचार आज भी देश के विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाज को नई दिशा देने का कार्य करते है।उन्होंने कहा कि मदर टेरेसा ने अपना संपूर्ण जीवन असहाय, बीमार और जरूरतमंद लोगों की सेवा में समर्पित कर मानवता के लिए एक महान उदाहरण प्रस्तुत किया। सेवा,

करुणा और संवेदना का उनका संदेश सदैव समाज को प्रेरित करता रहेगा।त्रिशानु राय ने शिक्षक दिवस के अवसर पर सभी शिक्षकों तथा सेवानिवृत शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। शिक्षक केवल विद्यार्थियों को शिक्षा ही नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य का निर्माण भी करते है।

उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन स्वयं शिक्षा और शिक्षक के सम्मान का प्रेरणादायी प्रतीक है।कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों पर चलने तथा समाज में शिक्षा, सेवा, सद्भाव और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर कांग्रेस शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, ओबीसी प्रकोष्ठ अध्यक्ष रंजीत यादव, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, चन्द्र भूषण बिरुवा, वरीय कांग्रेसी इम्तियाज खान, लियोनर्ड बोदरा, हेर बेदन बोदरा, सुरसेन टोपनो, राजेन्द्र कच्छप, सुशील दास, मनमीत पान, मो.अफ्रीदी आदि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
