• Thu. Apr 16th, 2026

अल्ट्रासाउंड में पूर्व विधायक संजीव सिंह को निकला अपेंडिक्स

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 1, 2023
crescent ad

 

*धनबाद :* झरिया के पूर्व भाजपा विधायक संजीव सिंह को अपेंडिक्स है। सोमवार को आविष्कार डायग्नोस्टिक सेंटर सरायढेला में की गई अल्ट्रासोनोग्राफी में इसका पता चला।

इसके बाद उनका सीटी स्कैन भी किया गया, जिसमें यह स्पष्ट हो गया। हालांकि तबीयत बिगड़ने के कारण संजीव की एमआरआई नहीं की जा सकी। सिर का इलेक्ट्रोइन्सेफलोग्राम (ईईजी) किया गया है। इसकी रिपोर्ट दो दिन बाद आएगी। इससे मस्तिष्क के सामान्य और असामान्य स्थिति का पता चलता है।
बता दें कि संजीव सिंह को एमआरआई और अल्ट्रासोनोग्राफी के शुक्रवार को आविष्कार डायग्नोस्टिक सेंटर ले जाया गया। वहां एमआरआई के दौरान बीपी काफी तेजी से बढ़ गया था और उन्हें घबड़ा़हट होने लगी।

इसके कारण एमआरआई नहीं की जा सकी। दोबारा उन्होंने मंगलवार को फिर से कड़ी सुरक्षा में उन्हें आविष्कार ले जाया गया, जहां उनका अल्ट्रासोनोग्राफी और ईईजी किया गया। अल्ट्रासोनोग्राफी में अपेंडिक्स निकला।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *