• Thu. Jan 1st, 2026

शक्ति समर्पण फाउंडेशन में कई महिलाओं ने ली सदस्यता

ByAdmin Office

Jul 20, 2023

*धनबाद :* हीरापुर स्थित अजंता पाड़ा में शक्ति समर्पण फाउंडेशन के कार्यालय में सभी पदाधिकारियों की एक बैठक हुई ।बैठक की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष संतोषी आनंद ने की एवं संचालन संस्था के सचिव मधु सिन्हा ने किया।

बैठक को संबोधित करते हुए श्रीमती सिन्हा ने कहा कि इस संस्था द्वारा किये गए सामाजिक कार्यों को देखते हुए जिला के विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं ने स्वेच्छा से अपनी सदस्यता ग्रहण की।जो इस संस्था के लिए शुभ संकेत है।कॅरोना काल से लेकर अभीतक इस संस्था ने कई सामाजिक कार्य किये।चाहे वो कार्य सूखा राशन वितरण का हो,भोजन का वितरण हो,गरीब बच्चों के बीच पढ़ाई, लिखाई सामग्री का वितरण का हो या फिर चिलचिलाती धूप में प्यासों के लिए पेजयल की व्यवस्था हो।

उन्होंने यह भी कहा कि इस संस्था को आगे बढ़ाने में पत्रकार भाइयों का भी सराहनीय योगदान रहा।संस्था के श्रीमती संतोषी आनंद ने कहा कि यह संस्था सिर्फ तीन सालों में अपनी शोशल एक्टिविटी कार्यो के कारण समाज में अपनी एक पहचान बनाई है।और आगे कई योजनाएं है जो समय आने पर उसपर काम किया जायेगा। संस्था के कोषाध्यक्ष श्रीमती अंजनी प्रसाद ने कहा कि जब भी संस्था की बैठक होती है उस बैठक में शामिल होने के लिए ड्रैस कोड को अनिवार्य कर दिया गया है।अनुसाशन पालन करना भी संस्था का उद्देश्य है।उन्होंने यह भी कहा कि सदस्यों के सहयोग से महिलाओं को जागरूक करने का भी काम किया जाएगा।

पीड़ित महिलाओं के साथ यह संस्था हमेशा खड़ी रहेगी। अंत मे कमिटी की और से सभी नये सदस्यों को गुलाब का फूल देकर सम्मानित किया गया।मौके पर संतोषी आनंद,मधु सिन्हा,अंजली प्रसाद, साधना सिंह,संगीता सिंह,संगीता शर्मा,उषा देवी,शिल्पी सिन्हा,संगीता वर्मा,मनी सिंह,किरण सिन्हा,मीनू साहू,सुषमा सिंह,प्रिया सिन्हा,अंजली कल्याणी एवं कई महिलाये उपस्थित थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *