• Thu. Feb 26th, 2026

धनबाद: फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव संपन्न

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 20, 2023

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद)फेडरेशन ऑफ धनबाद जिला चेंबर ऑफ कॉमर्स का चुनाव को लेकर सिंदरी सहरपुरा बाजार में आम सभा का आयोजन किया गया था की कुछ असमाजिक तत्व जो व्यपारी नहीं थे, प्रथम दौर में आमसभा में हस्तक्षेप करने का प्रयास किए परन्तु सफल नहीं हुए।

फेडरेशन ऑफ़ धनबाद ज़िला चेंबर के अध्यक्ष श्री चेतन प्रकाश गोयनका के नेतृत्व में लगभग 500 सौ से ऊपर व्यपारियों कि मौजूदगी में सफलता पूर्वक आमसभा सम्म्पन हुआ जिसके बाद फेडरेशन का चुनाव प्रारंभ हुई जिसमे सर्वसम्मति से निर्विरोध श्री दीपक कुमार दीपू को अध्यक्ष, संजय कुमार प्रसाद सचिव, दिलिप रिटोलिया कोषाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुए।

इस अवसर पर अजय नारायण लाल, विनोद गुप्ता, सुनील पाण्डेय, विकास कान्धवे उपस्थित थे। जो फेडरेशन ऑफ़ धनबाद ज़िला चेंबर ऑफ़ कॉमर्स के तरफ से सभी नव- निर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *