
अंकित केशरी (avn)

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष केदार पासवान गुरुवार को तेतुलमारी पहुंचे और तेतुलमारी में संचालित धनबाद संत जेवियर्स स्कूल की छात्रा उषा कुमारी की आत्महत्या को लेकर उनके परिजनों से मिले उन्होंने गहरी संवेदना प्रकट की तथा उषा कुमारी के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया
केदार पासवान ने कहा कि हम सब इस दुख की घड़ी में परिजनों के साथ हैं जब तक परिवार वालों को न्याय नहीं मिलेगा तब तक न्याय के लिए संघर्ष जारी रहेगा धनबाद ग्रामीण एसपी से मिलकर एस्ट्रो सिटी एक्ट के तहत कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिया। साथ ही हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों को कठोर से कठोर सजा मिले। ताकि ऐसी घटना दोबारा ना हो। मौके पर झरिया अनुसूचित विभाग नगर अध्यक्ष राकेश पासवान, कार्यालय प्रभारी रंजीत बावरी, हीरा मेहरा, दीपक कुमार, अशोक कुमार, मोहन पासवान, नंदलाल बाउरी, रंजीत बाउरी,अजय रविदास, चंदन पासवान, उपस्थित थे।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
