
*नयी दिल्ली :* पुरुषों का लंबा कद उनकी तगड़ी पर्सनैलिटी का सबूत होता है. इसे पाने के लिए लोग तरह तरह के जतन करते हैं. लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां के मर्द सबसे लंबे और बेहद स्मार्ट होते हैं. इतने स्मार्ट कि लड़कियां देखते ही फिदा हो जाएं. लेकिन इस सूची में भारतीय कहां ?
*ज्यादातर यूरोपीय देशों में पुरुषों की लंबाई अन्य मुल्कों के मुकाबले अधिक*
आपने दुनिया के सबसे लंबे जीवित इंसान के बारे में सुना होगा. सुल्तान कोसेन, जिनकी लंबाई 8 फीट 3 इंच है. तुर्की के किसान परिवार में जन्मे सुल्तान अपनी लंबाई की वजह से पूरी दुनिया में पॉपुलर हैं, लोग उनके साथ एक सेल्फी लेने के लिए बेताब रहते हैं. ये तो हुई एक बात. लेकिन क्या आप जानते हैं कि दुनिया में कौन सा ऐसा देश है, जहां के मर्द सबसे लंबे होते हैं? इतने स्मार्ट कि देखते ही लड़कियां फिदा हो जाएं. और *भारतीय किस नंबर पर आते हैं? आइए जानते हैं.*
ज्यादातर यूरोपीय देशों में पुरुषों की लंबाई अन्य मुल्कों के मुकाबले अधिक होती है, लेकिन ट्यूलिप गार्डन और पवन चक्कियों के लिए मशहूर नीदरलैंड दुनिया के सबसे लंबे पुरुषों का घर है. 195 देशों पर किए गए शोध से पता चला कि यहां 1996 में पैदा हुए पुरुषों का औसत कद 182.54 सेंटीमीटर है, यानी हर इंसान लगभग 6 फीट के बराबर है.आप जानकर और भी हैरान होंगे कि 1914 में यहां के लोगों का औसत कद 169..4 सेंटीमीटर हुआ करता था. यानी तकरीबन 100 साल में कद 13 सेंटीमीटर बढ़ गया.
*भारतीयों की लंबाई में इजाफा हुआ*
दुनिया के ज्यादातर मुल्कों में पुरुषों की लंबाई में इजाफा हुआ है. आवर वर्ल्ड इन डेटा की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के लोगों की 1914 में जहां औसत लंबाई 171.08 सेंटीमीटर थी, वह अब बढ़कर 177.13 सेमी हो गई है. इसी तरह ब्रिटेन में औसत कद 166.8 सेंटीमीटर हुआ करता था, लेकिन अब यह 177.49 सेमी यानी लगभग 5 फीट 10 इंच है. भारत के पड़ोसी देशों की बात करें तो पाकिस्तान के लोगों का कद लगभग उतना ही है, जितना तकरीबन 100 साल पहले था. उस समय उनका कद 165.68 था और अब 166.96 सेंटीमीटर. भारत के लोगों की लंबाई में इजाफा हुआ है. 100 साल पहले यह 161.96 सेंटीमीटर था जो अब बढ़कर 164.95 हो गया है. यानी तकरीबन 5 फीट 4 इंच.
यहां सबसे कम हाईट वाले मर्द
सबसे ज्यादा कद वाले शीर्ष 10 देशों की सूची में नीदलैंड के बाद बेल्जियम, एस्टोनिया, लातविया, डेनमार्क, बोस्निया, क्रोएशिया सर्बिया, आइसलैंड और चेक रिपब्लिक का नाम है. जहां मर्दों की औसत लंबाई सबसे ज्यादा है. महिलाओं की बात की जाए तो लातविया सबसे ऊपर है. यहां महिलाओं की लंबाई 170 सेंटीमीटर से भी ज्यादा है.दूसरी ओर सबसे छोटे कद वाले देशों की बात की जाए तो पूर्वी तिमोर सबसे ऊपर आता है. यहां पुरुषों की औसत लंबाई सिर्फ 159.79 सेमी यानी 5 फीट 2 इंच है. इसके बाद यमन 159.89 सेमी, लाओस 160.52 सेमी, मेडागास्कर 161.55 सेमी और मलावी 162.23 सेमी का नंबर आता है. गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अनुसार, 1940 में दुनिया का सबसे लंबा आदमी रॉबर्ट वाडलो 272 सेमी 8 फीट 11 था. आज दुनिया का सबसे छोटा आदमी, जो आज भी जीवित है, अफशीन ग़दरज़ादेह है, जो 65.24 सेमी यानी 2 फीट 2 इंच का है.

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
