
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
बराकर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास के साथ मां रक्षा काली का वार्षिक पूजा का आयोजन किया गया । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के वार्ड नंबर 68 के हलवाई पट्टी स्थित मां रक्षा काली का वार्षिक अनुष्ठान रक्षा काली पूजा कमेटी की ओर से गुरुवार को आयोजित किया गया ।
इस दौरान मंदिर परिसर का रंग रोगन कर विभिन्न जगमगाती रोशनी से सजाया गया । इस संबंध में आयोजकों ने बताया कि संध्या होते ही मंदिर परिसर स्थित वेदी पर मां काली की भव्य प्रतिमा को विराजमान किया जाएगा । इसके पश्चात कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए क्षेत्र के विद्वान ब्राह्मणों की देखरेख में शास्त्रोक्त विधि विधान से पूजा प्रारंभ होगी । माणिक चक्रवर्ती, रामू भट्टाचार्य, मोहन झा तथा रमेश पाठक की देख रेख में पूजा का कार्यक्रम हो रहा है । वही संध्या के समय मां काली के समक्ष फलों तथा सब्जियों की बलि दिया जाएगा ।

जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्र से भारी संख्या में महिला पुरुष के अलावे क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मंदिर परिसर में पहुंचते है । उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष भादो अमावस्या पर क्षेत्र वासियों तथा स्थानीय लोगों के सहयोग से माता का भव्य पूजा आयोजित किया जाता है ।

जिसमें सभी लोगों की भागीदारी रहती है । इसके पश्चात उपस्थित लोगों के बीच भोग प्रसाद वितरण किया जाता है और मध्य रात्रि 12:00 बजे माता की प्रतिमा का पौराणिक परंपरा अनुसार मंत्रों द्वारा विदाई करते हुए ढोल बाजे के साथ जयकारा लगाते हुए बराकर नदी में विसर्जन किया जाता है ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
