• Thu. Feb 26th, 2026

डिजिटल पेमेंट में भारत का जलवा, चीन सहित इन देशों को पछाड़ कर बना नंबर वन,

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jun 12, 2023

 

*साल 2022 में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन के साथ भारत पांच देशों की लिस्ट में टॉप पर है_*

नईदिल्ली : डिजिटल पेमेंट में भारत ने नया कीर्तिमान रच दिया है। MyGovIndia के अनुसार, साल 2022 में 89.5 मिलियन डिजिटल लेनदेन के साथ भारत पांच देशों की लिस्ट में टॉप पर है। भारत के बाद ब्राजील 29.2 मिलियन, चीन 17.6 मिलियन, थाईलैंड 16.5 मिलियन और साउथ कोरिया 8 मिलियन के साथ पांचवें स्थान पर है। अगर इन चारों देशों के आंकड़ों को मिला दिया जाए तो भी भारत आगे है।

MyGovIndia ने ट्वीट कर बताया कि डिजिटल भुगतान परिदृश्य में भारत का दबदबा बरकरार है। हम कैशलेस अर्थव्यवस्था की ओर अग्रसर हैं। साल 2010 में चीन का ऑनलाइन भुगतान सभी देशों से ज्यादा था। तब चीन का डिजिटल ट्रांजेक्शन 1119 मिलियन था। दूसरे नंबर पर भारत का 370 मिलियन का ट्रांजेक्शन था।

डिजिटल पेमेंट में नंबर वन बना भारत

डिजिटल पेमेंट में भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है। साल 2014 के बाद इसमें वृद्धि देखने को मिलती है। ऑनलाइन भुगतान का ग्राफ 2023 में तेजी के साथ बढ़ रहा है। वहीं, चीन का ग्राफ गिरा है।

इन शहरों में सर्वाधिक डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल

साल 2022 के आंकड़ों के अनुसार, सबसे ज्यादा डिजिटल भुगतान बेंगलुरु में हो रहा है। दूसरे नंबर पर दिल्ली है। इसके बाद तीसरे स्थान पर मुंबई आता है। पिछले साल बेंगलुरू में 29 मिलियन टांजेक्शन दर्ज किए गए थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *