
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ (धनबाद)आज दिनांक-11/6/2023 को मासस केंद्रीय कार्यालय, टेम्पल रोड, पुराना,बाजार, धनबाद मे मासस महानगर कमिटी के महानगर सचिव काॅ.विजय कुमार पासवान की अध्यक्षता मे एक बैठक संपन्न हुई।
बैठक मे पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 15 जून 2023 को काॅ.ए. के.राय.की जयंती के अवसर पर धनबाद मे आयोजित सेमिनार मे बढ-चढ कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।साथ ही साथ महानगर कमिटी को और भी मजबूत एंव विस्तार करने का भी निर्णय लिया गया।
वक्ताओ ने कहा की झारखंड बने 23साल होने के बावजूद आज भी झारखंड, झगडाखंड एवं लूट खंड मे तब्दील है।इस संदर्भ मे काॅ.ए.के.राय.ने पहले ही कहे थे कि बिना समाजवादी विचार के सही झारखंड नही बन सकता है,इतने वर्षो के बाद उनकी कथन आज सत्य साबित हुआ। बैठक मे मासस जिला उपाध्यक्ष सुभाष चटर्जी, सुभाष प्रसाद सिंह, रामप्रवेश यादव, मोतीलाल हेम्ब्रम, रंजीत यादव, महानगर महिला मोर्चा सचिव ललिता देवी,छाताटांड अंचल अध्यक्ष राकेश सिंह, सल्लन खान, औरंगजेब खान, भोला ताम्रकार, विश्वजीत राय, बूटन सिंह, सत्यनारायण सिंह, राम प्रकाश महतो,मेवालाल खटीक,सुरेश सिंह, रेणु देवी,सुलोचना देवी आदि उपस्थित हुए।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
