
*धनबाद :* शहर में ड्रेनेज व्यवस्था को लेकर नगर निगम दो योजनाओं पर काम कर रहा है। दीर्घकालीन योजना के तहत 808 करोड़ की सीवरेज योजना को सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। यह योजना अब टेंडर प्रक्रिया में जाएगी।

वहीं तत्कालिक योजना के तहत शहर में 26 बड़े ड्रेन का निर्माण किया जाएगा। इसमें 55 करोड़ खर्च होंगे। नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार ने यह घोषणाएं की। नगर आयुक्त ने बताया कि शहर में जलजमाव की मूल वजह नो ऐंअतिक्रमण है। पिछले दो दशकों से छोटी नालियों से लेकर मेन ड्रेन तक का अतिक्रमण किया गया।

इन सब समस्याओं को दूर करने के लिए ही 808 करोड़ की सीवरेज-ड्रेनेज योजना को सरकार ने मंजूरी दे दी है। इसके दूसरे फेज में सभी नालियों को अंडरग्राउंड करते हुए उसे एसटीपी में डाला जाएगा। इस योजना में 1200 करोड़ खर्च होंगे। एशियन डेवलपमेंट बैंक की टीम ने पिछले महीने आकर इसका निरीक्षण किया और राशि देने पर सहमति जता दी है।
एक साल के अंदर यह योजना धरातल पर उतरनी शुरू हो जाएगी।
*55 करोड़ की लागत से 25 ड्रेन का होगा निर्माण :*
नगर आयुक्त ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों को बताया कि नगर निगम ने 55 करोड़ की लागत से 25 ड्रेन निर्माण का निर्णय लिया है। इसमें बड़े नालों को लिया गया है, जिससे होकर मोहल्ले के अंदर का पानी जाता है। यह ड्रेन कतरास, केंदुआ, बारामुड़ी, जालान अस्पताल के पीछे, हाउसिंग कॉलोनी, तेलीपाड़ा शमशान रोड समेत अन्य जगहों पर बनाए जाएंगे। एक नाले के निर्माण में 20 लाख से डेढ़ करोड़ तक खर्च किए जाएंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
