• Fri. Sep 4th, 2026

सरायकेला : पुरुलिया-जमशेदपुर NH-18 पर भीषण सड़क हादसा ,ट्रेलर सड़क किनारे गड्ढे में पलटा, करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित निकाला गया ।

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 4, 2026
crescent ad
पुरुलिया जिला के बलरामपुर थाना अंतर्गत के पुरुलिया-जमशेदपुर 18 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलरामपुर बाईपास अंडरपास के पास शुक्रवार शाम करीब पांच बजे एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई। आमने-सामने की टक्कर के बाद एक मालवाहक ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, पुरुलिया की ओर से एक लॉरी जमशेदपुर की तरफ जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रहे टिन की चादरों से लदे एक ट्रेलर ने लॉरी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क से बाहर जाकर गड्ढे में पलट गया।
हादसे में ट्रेलर का केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसी के अंदर फंस गया। सूचना मिलते ही बलरामपुर थाना के आईसी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। बलरामपुर विधानसभा के पूर्व विधायक बनेश्वर महतो भी घटनास्थल पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों की भीड़ को नियंत्रित करते हुए पुलिस ने युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। चालक को निकालने के लिए क्रेन मंगाई गई। करीब आधे घंटे की लगातार मशक्कत के बाद ट्रेलर के केबिन में फंसे चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घायल चालक को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय बांसगढ़ अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *