
संवाददाता अंतर्कथा केरेडारी बालमुकुंद दास
केरेडारी/- बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी प्रखंड स्थित पंचायत पेटो में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव महासमिति, सतबहनी माता स्थान, आदर्श नगर के तत्वावधान में आयोजित पावन एवं भव्य जन्माष्टमी महोत्सव में विधायक रोशन लाल चौधरी सम्मिलित हुए।

*इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धापूर्वक भगवान श्रीकृष्ण एवं मां सतबहनी माता का विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर समस्त क्षेत्रवासियों की सुख-शांति, समृद्धि एवं खुशहाली के लिए मंगलकामना की। साथ ही 101 नारियल फोड़कर श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना करते हुए प्रभु के श्रीचरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की।*

*विधायक ने कहा कि जन्माष्टमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि धर्म, सत्य, प्रेम, करुणा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला पावन अवसर है। ऐसे आयोजन हमारी गौरवशाली सनातन संस्कृति और लोक आस्था को जीवंत रखते हुए समाज में एकता, भाईचारे और सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।*
उन्होंने कामना की कि भगवान श्रीकृष्ण की कृपा और मां सतबहनी माता का आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे। हर घर में सुख-शांति हो, हर परिवार में खुशहाली हो और हमारा क्षेत्र निरंतर विकास एवं समृद्धि की नई ऊंचाइयों को स्पर्श करे।
*मौके पर केरेडारी मंडल अध्यक्ष बाल गोविंद सोनी, आजसू प्रखंड अध्यक्ष पंकज साहा, बेलतु मंडल अध्यक्ष सुनील राज सिंह उर्फ शेरू सिंह, आजसू युवा मोर्चा प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर कुमार, विधायक मीडिया प्रतिनिधि कंचन यादव, शंकर साहा, अमित गुप्ता, लीलाधन साव,मंच संचालक रविंद्र गुप्ता, मनोहर साव, चौलेश्वर साव* सहित पेटो ग्राम के सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
