• Fri. Feb 27th, 2026

चिरकुंडा श्री संकटमोचन शनि मंदिर के स्थापना दिवस पर शनिदेव का हुआ तेलाभिषेक

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2023

 

*धनबाद :* चिरकुंडा के सोनारडंगाल स्थित श्री संकटमोचन शनिदेव मंदिर के स्थापना दिवस सह जन्मोत्सव समारोह के दूसरे दिन 19 मई को कई अनुष्ठान हुए. मंदिर के पुजारी पंडित श्यामलाल शर्मा ने शनिदेव का कपड़ाभिषेक व तेलाभिषेक कराया.
अलौकिक श्रृंगार के बाद शनिदेव को भोग लगाया गया. पंडित कृष्णानंद पांडेय ने मंत्रोच्चारण के साथ हवन कराया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन कुंड में आहूति देकर भगवान शनिदेव से सुख-शांति का आशीर्वाद मांगा. भक्तों के बीच खीर प्रसाद का वितरण किया गया. रात में भगवती जागरण और शनिवार को भंडारा के साथ अनुष्ठान का समापन होगा. पूजन-अनुष्ठान में मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मुरली तुरी, महावीर शर्मा, गोपाल सिंह, दशरथ साव, अरुण मुखर्जी, मुक्तिनाथ श्रीवास्तव, इंद्रदेव प्रसाद, शशि कुमार, पवन शर्मा, दुर्गा गुप्ता, दिनेश शर्मा आदि शामिल हुए.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *