• Fri. Feb 27th, 2026

निरसा :डीटी ने किया ईसीएल के कई कोलियरियों का निरीक्षण

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 19, 2023

 

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

: कोल स्टॉक पर कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी के कोयला कंपनियों के मंथन के बाद कोल इंडिया में विभिन्न कोल कंपनियों के अधिकारी रेस हो गए है ताकि देश के विधुत संयंत्रों में कोल स्टॉक की कमी ना हो।

इसी के तहत ईसीएल डीटी ( ऑपरेशन ) नीलादरी राय ने ईसीएल अधिकारियों के साथ कापासारा आउटसोर्सिंग, चापापुर, बैजना सहित कई कोलियरियों का निरीक्षण कर उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

कापासारा आउटसोर्सिंग में उन्होंने कोल उत्पादन में हो रही परेशानियों पर विस्तृत रूप से जानकारी ली। सूत्र बताते है कि आउटसोर्सिंग संचालक ने पूर्व में ईसीएल प्रबंधन के उच्च अधिकारियों से जमीन खाली नहीं होने के कारण कोल उत्पादन प्रभावित होने की बात रखी थी । जिसपर ईसीएल अधिकारियों द्वारा पूर्व में भी निरीक्षण कर आउटसोर्सिंग के समीप लोगों को एक सप्ताह के अंदर जमीन खाली करने का मौखिक आदेश भी दिया गया था।

ज्ञात हो कि कापासारा आउटसोर्सिंग के समीप बसे लोगों से जमीन खाली करवाना ईसीएल प्रबंधन के लिए चुनौती बना हुआ है। जिसपर ईसीएल प्रबंधन द्वारा लगातार ग्रमीणों से वार्ता का प्रयास जारी है। इस सप्ताह भी ईसीएल अधिकारियों द्वारा कापासारा आउटसोर्सिंग कार्यालय में ग्रामीणों से वार्ता का प्रयास किया गया था परंतु ग्रामीणों ने बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि ईसीएल कार्यालय में हमलोग वार्ता के लिए नहीं जाएंगे। ईसीएल प्रबंधन बिहार बंगाल चॉल में आकर वार्ता करें। निरीक्षण के क्रम में डीटी ने उपस्थित अधिकारियों से विवाद का निपटारा कर जमीन खाली करवाने का निर्देश भी दिया ताकि कापासारा आउटसोर्सिंग में और बेहतर कोयला का उत्पादन हो सके ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *