
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा
:पंचेत

– बीसीसीएल एरिया 12 में इन दिनों कमीशन खोरी चरम सीमा पर है | हर रोज नई नई योजनाओं को लाकर अधिकारी पैसों की हेराफेरी में लगे हुए हैं| आपको बताते चलें कुछ दिन पूर्व ही जलापूर्ति के लिए 12 लाख का पाइपलाइन बिछाया गया| जिसका समुचित लाभ आम जनता को अब तक नहीं मिल पा रहा है| वही परियोजना के विस्तार में वासियों को बेघर किया जा रहा है | सड़क को हर रोज परिवर्तन किया जा रहा है| जिससे मुग्मा स्टेशन जाने के लिए लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है| वही उस छोर से पतलाबाड़ी मोड़ आने के लिए लोगों को सड़क नहीं मिल रहा है|
प्रबंधन की मनमानी यही बंद नहीं होता सी पेच में 6 महीना पूर्वी लाखों खर्च कर तार फेंसिंग का काम किया गया था| जिसमे लगा तार और पिलर मानो चीख चीख कर कमीशन खोरी की दास्तां को बयां कर रहा है|
अब यह बात भी सामने आ रहा है सीपेज में तार फेंसिंग को रिपेयरिंग नहीं कर नए सिरे से घेराबंदी का योजना बनाया जा रहा है | जिससे कि अधिकारियों को कमीशन खोरी का भरपूर लाभ मिल सके|

वही इस क्षेत्र में बरसों से बसे स्थानीय एवं ग्रामीणों को जमीन के बदले उचित मुआवजे नहीं मिल पा रहा है| जीवन जीने के लिए मूलभूत अधिकार बिजली, पानी नहीं मिल पा रहा है | इन दिनों इस क्षेत्र में हर और उजड़ा, बंजर और बेघर लोग देखे जा सकते हैं | स्थिति यह है इन लोगों का सुनने वाला कोई नहीं है|
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
