• Fri. Feb 27th, 2026

लिलोरी मंदिर के सामने 18 एकड़ में बनेगा इंटर स्टेट बस टर्मिनल

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 17, 2023

कतरास के लिलोरी मंदिर के सामने खाली पड़ी 18 एकड़ सरकारी जमीन पर इंटर स्टेट बस टर्मिनल (आईएसबीटी) बनाया जाएगा। नगर निगम ने इसका प्रस्ताव बना कर नगर विकास विभाग को भेज दिया है।
सरकार से मंजूरी मिलते ही इसकी डीपीआर बनाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें लगभग 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे। आठ लेन सड़क के किनारे खाली पड़ी जमीन पर आईएसबीटी बनेगा।

पिछले पांच साल से बरवाअड्डा के पंडुकी में आईएसबीटी बनाने का निर्णय लिया गया था, लेकिन जमीन विवाद की वजह से नगर निगम ने स्थान में परिवर्तन कर दिया। नगर विकास विभाग ने पिछले महीने नई जमीन ढूंढ़ कर निगम को प्रस्ताव भेजने का निर्देश दिया था। इसके बाद नगर निगम ने कतरास के लिलोरी मंदिर के समीप 18 एकड़ जमीन ढूंढ़ कर आईएसबीटी बनाने का प्रस्ताव सरकार को भेज दिया है।

*शहर से बाहर रुकेंगी लंबी रूट की गाड़ियां*

आईएसबीटी बनने के बाद से शहर के अंदर प्रवेश करने वाली गाड़ियों को बाहर ही रोका जाएगा। इससे शहर को ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी। अभी बरटांड़ बस डिपो में सभी बसें आकर रुकती हैं। लगभग 70 से अधिक बसें दूसरे राज्यों से आती हैं। इन बसों को अब कतरास में ही रोका जाएगा। नगर निगम वहां से शहर आने के लिए सिटी बसों की भी सुविधा देगा।

*बिना जमीन अधिग्रहण के ही निकल गया था टेंडर*

13 अक्तूबर 2022 को जुडको ने बरवाअड्डा के पंडुकी में 148 करोड़ रुपए में आईएसबीटी बनाने का टेंडर निकाल दिया था। पंडुकी में 7.5 एकड़ जमीन चिह्नित की गई थी। इनमें से 1.69 एकड़ जमीन रैयतों की थी। नगर निगम ने जमीन अधिग्रहण करने के लिए भू-अर्जन विभाग को 12 करोड़ 66 लाख का भुगतान भी कर दिया था, लेकिन आजतक जमीन का अधिग्रहण नहीं हो पाया।

लिलोरी मंदिर के सामने आईएसबीटी के लिए 18 एकड़ जमीन चिह्नित की गई है। नगर विकास विभाग को प्रस्ताव भेजा गया है। मंजूरी मिलते ही डीपीआर बनाने का टेंडर निकाला जाएगा।

-सत्येंद्र कुमार, नगर आयुक्त


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *