• Fri. Feb 27th, 2026

निरसा :नमामि गंगे के तहत बीडीओ विनोद कर्मकार के नेतृत्व में निकाल गया मैथन में स्वच्छता रैली सह पदयात्रा

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 16, 2023

संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

नमामि गंगे के तहत मंगलवार की सुबह मैथन मेन गेट से लेकर मैथन डैम तक स्वच्छता रैली सह पदयात्रा का आयोजन प्रखंड कार्यालय एग्यारकुंड के बीडीओ द्वारा किया गया। जिसमें प्रखंड के सभी मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जनप्रतिनिधि व ग्रामीण शामिल हुए। मैथन मेन गेट से मैथन डैम तक पदयात्रा के दौरान स्वच्छता के स्लोगन बोलते हुए सभी पंचायत प्रतिनिधि लोगों को जागरूक कर रहे थे। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे एग्यारकुंड प्रखंड वीडियो विनोद कर्मकार ने कहा कि नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत स्वच्छता रैली सह पदयात्रा का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य है कि स्वच्छ रहना गंदगी, ना फैलाना एवं नदी व डैम को स्वच्छ रखना। उन्होंने सभी से अपील किया कि आसपास गंदगी ना फैलाएं और स्वच्छ रहें। इस दौरान प्रखंड प्रमुख संगीता महतो, उपप्रमुख विनोद दास, मुखिया संघ अध्यक्ष काकुली मुखर्जी, मनोज राउत, रंजीत पासवान, तनवीर आलम, सपन नाग, बबलू चौधरी, अजय मुर्मू, मोइना बाउरी, दुर्गा देवी, लालू रविदास, कार्तिक महतो, मनोज राम आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *