
*धनबाद: कतरास :* कतरी नदी बचाओ अभियान समिति के द्वारा कतरी नदी के काव्य में निरीक्षण के बाद हो रहे देरी को लेकर समिति के अध्यक्ष उमाकांत तिवारी और संयोजक लखन महतो के द्वारा नदी बचाओ को लेकर धनबाद उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा गया.

जिसमें विशेषकर कार्य को अभिलंब प्रारंभ करने का निवेदन समिति के द्वारा आवेदन देकर की गई जिसकी प्रतिलिपि बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो धनबाद विधायक राज सिन्हा झरिया विधायक नीरज पूर्णिमा सिंह विधायक मथुरा प्रसाद महतो कॉपी दिया गया इसके अलावा झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्राचार कर निरीक्षण के उपरांत की वास्तविक स्थिति का अवलोकन करते हुए डाक द्वारा पूरी स्थिति को बताने का प्रयास किया गया।

नदी केवल एक नदी नहीं बल्कि आम जनता के आस्था और दैनिक जीवन का आधार है जिस पर लाखों लोग आश्रित हैं। जल है तो कल है कि महत्वता को कती नदी बचाओ अभियान समिति के पदेन पदाधिकारियों ने पत्राचार के माध्यम से प्रशासनिक महकमे तक पहुंचाने की कोशिश की और उनसे आग्रह किया कि यथासंभव यथाशीघ्र बिना विलंब का इसके बचाव का कार्य प्रारंभ किया जाए ताकि जनमानस जल के अभाव से तुरंत निजात पा सके.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
