
संवाददाता :नरेश विश्वकर्मा

गंभीर रूप से घायल धनबाद रेफर

निरसा : निरसा प्रखण्ड अंतर्गत रंगामाटी पंचायत के कानाटांड़ गांव में मंगलवार की सुबह एक पागल कुत्ते ने आतंक मचाते हुए एक बच्ची सहित एक दर्जन लोंगों को काट कर घायल कर दिया । प्राथमिक उपचार सीएससी अस्पताल कराया गया । गम्भीर रूप से घायल को डॉक्टर ने धनबाद रेफर कर दिया । प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के एक पागल कुत्ते ने एक तीन वर्षीय बच्ची आरती चित्रकार सहित अनंत लाल टुडू,दिलीप चित्रकार, दिलीप मोहली,सावित्री मोहली,रेखा मोहली,एवं अन्य को काट कर घायल कर दिया । घटना की सूचना मिलते ही निरसा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ पुष्पा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 108 एंबुलेंस भेज कर सभी घायलों को निरसा स्वास्थ्य केंद्र मे लाकर प्राथमिक उपचार कर रेबीज का टीका लगाया एवं गंभीर रूप से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिये धनबाद रेफर किया ।
संपर्क करने पर घटना की पुष्टि करते हुये संबंध में निरसा स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. पुष्पा ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार कर रेबीज का टीका लगाया गया और गंभीर रूप से घायल को धनबाद रेफर किया गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
