• Fri. Feb 27th, 2026

धनबाद – धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार की माता शकुंतला मेहता का निधन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 11, 2023

 

धनबाद । वरीय पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार की माता शकुंतला मेहता का निधन 72 साल की उम्र में गुरुवार को 3 बजे अपराह्न में हो गया वह काफी दिनों से बीमार थी और उनका इलाज स्थानीय जालान हॉस्पिटल में चल रहा था वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं हजारीबाग निवासी शकुंतला मेहता के पति प्रदीप कुमार का निधन पहले ही हो चुका है उनके दो पुत्रों में एक धनबाद के एसएसपी संजीव कुमार हैं जबकि दूसरे पुत्र रवि प्रकाश ने व्यवसाय संभाल रखा है

*एसएसपी के आवास पर लगा शोक जताने वालों का तांता*

एसएसपी आवास पर वरीय पुलिस अधिकारी व अन्य खबर फैलते ही धनबाद स्थित एसएसपी आवास में शोक प्रकट करनेवालों का तांता लगा रहा उपायुक्त संदीप कुमार सहित पुलिस के वरीय अधिकारी भी पहुंचे व शोक संतप्त एसएसपी के समक्ष संवेदना प्रकट की आवास पर आ कर शोक प्रकट करनेवालों में सिटी एसपी रेशमा रमेशन, डीएसपी विधि व्यवस्था अरविंद कुमार बिन्हा डीएसपी -1अमर कुमार पांडेय, ट्रैफिक डीएसपी राजेश कुमार समेत कई पुलिस अधिकारी शामिल हैं कई अन्य लोग भी शोक जताने पहुंचे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *