• Fri. Feb 27th, 2026

भाजपा नेत्री ने प्रेस वार्ता कर जल और प्रदूषण के मुद्दो पर नगर आयुक्त पे सवाल उठाया

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 10, 2023

 

अंकित केशरी (AVN)

झरिया।बुधवार को झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में नेत्री रागिनी सिंह ने प्रेस वार्ता कर झरिया के ज्वलंत सील मुद्दों को उठाया। साथ ही झरिया विधायक , नगर आयुक्त सत्येंद्र कुमार एवं बीसीसीएल को सवालों के कटघरे में खड़ा किया।

प्रेस वार्ता में भाजपा नेत्री रागिनी सिंह ने झरिया के कई ज्वलनशील मुद्दों पर गंभीरता से चिंता जताई। उन्होंने कोयले से होने वाले डस्ट एवं प्रदूषण पर चिंता जताते हुए कहा कि प्रदूषण से बचाव और निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने नगर निगम को 63 करोड़ रुपए दिए हैं। इन पैसों में से 45करोड़ रुपए निगम डेढ़ साल में खर्च भी कर चुका है, लेकिन इन सब के बावजूद अभी भी प्रदूषण कम नहीं हुआ है। डस्ट के कारण यहां रहने वाले लोग गंभीर बीमारियों से ग्रसित हैं। इसी के साथ ही उन्होंने झरिया में 310 करोड़ की लागत से जलापूर्ति योजना की अवधि खत्म होने पर चिंता जाहिर की। अगर कंपनी को एक्सटेंशन नहीं मिला तो जलापूर्ति योजना अधूरी रह जाएगी। काम की गति धीमी होने के कारण अब तक मात्र 30 से 40 प्रतिशत ही काम हुआ है। अगर इसकी अवधि नहीं बढ़ाई गई तो झरिया की आधी आबादी को प्यासे रहना पड़ेगा। इसी के साथ ही बीसीसीएल पर निशाना साधते हुए बस्ताकोला क्षेत्र में 200 आवासों में रहने वाले कर्मियों की पानी की किल्लत की समस्या पर चिंता जाहिर की। साथ ही कहा कि इस कॉलोनी में रहने वाले कर्मी पिछले 10 सालों से पेयजल की समस्या झेल रहे हैं। बीसीसीएल अपने कर्मी को कंपनी आवास में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने में भी नाकाम है। जिस कारण वहां रहने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह झरिया विधानसभा प्रभारी उमेश यादव मानस प्रसून संजय कुमार झा भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमलेश सिंह जिला मीडिया प्रभारी चंद्रशेखर मुन्ना संतोष सिंह संतोष शर्मा अभिषेक पाण्डेय अरुण साव राजा राम पासवान संजय यादव दिलीप भारती स्वरूप भट्टाचार्य छोटू सिंह रंजीत रवानी पिंकू चौबे दिलीप आडवाणी शैलेश सिंह चंद्रवंशी अरिंदम बनर्जी संजय यादव इंद्रजीत सिंह सोनू सिंह गुड्डू सिंह समेत भाजपा के कई गणमान्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्तगण मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *