
अंकित केशरी (avn)

झरिया। अपने पोती की शादी में एक-एक पैसे के लिए मोहताज बेलगड़िया निवासी सीताराम पांडेय को इस बात का तनिक भी आभास नहीं था की यकायक उन्हें 23000 की राशि उपहार स्वरूप पोती की शादी के लिए प्राप्त हो जाएगी।
बुधवार यानी 10 मई को उक्त राशि युवा समाजसेवी सौरभ शर्मा ने विप्र सेना झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष युवा समाजसेवी रितेश शर्मा की ओर से प्रदान किए।

दरअसल बेलगड़िया निवासी सीताराम पांडे एक हाथ से दिव्यांग है। बेलगरिया से प्रतिदिन झरिया आयकर सब्जी पट्टी में इन्हें दुकान दुकान में पूजा करते हुए देखा जा सकता है।
इधर उनके पोती की शादी तय हो चुकी है। इस पोती की शादी के लिए वह पैसे जुटाने में जुटे थे। सीताराम पांडेय के पुत्र का निधन हो चुका है निशानी स्वरूप व पोती है जिसका विवाह वह करना चाहते हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह था कि पोती की शादी के लिए पैसे कहां से आवे।
ऐसे में उद्धारक बनकर सामने आए विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा। सीताराम पांडे का कोई व्यक्तिगत संबंध या जान पहचान रितेश शर्मा जी के साथ नहीं है माध्यम बने झरिया धर्मशाला रोड निवासी युवा समाजसेवी सौरभ शर्मा।
सौरभ शर्मा के अनुसार 1 दिन दिव्यांग सीताराम पांडेय ने आकर उनसे अपनी व्यथा कहीं और पोती की विवाह के लिए पैसे इंतजाम कराने की बात कहीं।
कहते हैं कि भगवान हर दरवाजे बंद नहीं करता ऐसे में अलौकिक ग्रुप के निदेशक रितेश शर्मा सामने आए और उन्होंने एक मुश्त ₹21000 सीताराम पांडे के पोती के विवाह के लिए प्रदान किए। मनीष शर्मा,अरुण शर्मा द्वारा भी सामग्री प्रदान की गई
दिव्यांग सीताराम पांडेय के लिए है एक बड़ी रकम है उन्हें उम्मीद है कि अपनी पोती का विवाह व धूमधाम से कर सकेंगे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
