• Thu. Feb 26th, 2026

भाजपा के लोदना मंडल द्वारा बीसीसीएल के क्षेत्र कार्यालय में धरना प्रदर्शन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2023

 

अंकित केशरी (AVN)

झरिया।भारतीय जनता पार्टी के लोदना मण्डल द्वारा आज बीसीसीएल के लोदना क्षेत्रीय कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया।इस दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बीसीसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वही मौके पर उपस्थित भाजपा के नेताओ ने कहा कि बीसीसीएल के अधिकारियों और कर्मचारियों के मिली भगत से लोदना क्षेत्र के नोवा पावर डीओ धारक के कार्य को रोका जा रहा है जिससे कई मजदूर बेरोजगार हो गए है । इसके पहले भी प्रबंधन को पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था लेकिन प्रबंधन ने इसपर कोई कार्यवाई नही की जिसके बाद आज एक दिवसीय धरना दिया गया है इसके बाद भी प्रबंधन नही चेता तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर गोपाल चौधरी शैलेंद्र सिंह राजाराम पासवान रोहित कुमार श्री सुजीत सिन्हा संतोष शर्मा दिलीप भारती वीरेंद्र वर्मा अरविंद बनर्जी सोलो पासवान बबलू भगत प्रेम कुमार नोनिया रविकांत पासवान संजय यादव कुंदन पासवान शिव शंकर महतो सुनील पासवान विकास सिंह विजेंद्र सिंह निर्मला देवी मंजू देवी पिंकी देवी राजकुमारी देवी मनोरमा देवी सोनू सिंह एवं विकास कुमार मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *