• Thu. Feb 26th, 2026

पुटकी थाना क्षेत्र के न्यू ड्रिंप में अवैध माइंस का संचालन बंद कराने की मांग। वीरेंद्र पासवान

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

May 9, 2023

 

पुटकी (धनबाद) कांग्रेस इंटक प्रदेश सचिव सह प्रवक्ता बिरेंद्र पासवान ने ट्विटर पर ट्वीट कर झारखण्ड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विधायिका सीता सोरेन, उपायुक्त, धनबाद सहित अन्य संबंधित पदाधिकारियों को पत्र लिखकर कहा है कि लोयाबाद कोलियरी के अंतर्गत आने वाली बंद खदान में पुटकी थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू ड्रिप में स्थानीय प्रशासन व सीआईएसएफ की सांठगांठ से अवैध खनन जारी है जिसे कुछ महीने पहले बीसीसीएल प्रबंधन के द्वारा भराई किया गया था। परंतु बीते रात्रि जेसीबी मशीन लगा कर कोयला माफिया के द्वारा अवैध रूप से कोयले की निकासी प्रारंभ की गई हैं। उन्होंने अपने पत्र में आगे यही कहा है कि सुत्रो से जानकारी प्राप्त हुई कि विधिवत पूजा पाठ कर काम चालू किया गया है एवं कोयला माफिया के इस मामले की जानकारी फोन के माध्यम से पुटकी थाना प्रभारी को दिया तो थाना प्रभारी ने उन्हें आश्वासन दिया है की क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार पर जल्द ही अंकुश लगाई जाएगी और अवैध कोयला माफिया पर कानूनी कार्रवाई किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *