• Wed. Mar 4th, 2026

झरिया विधायक किया बिजली घर का उद्घाटन।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 20, 2023

 

रिपोर्ट अरविंद सिंह

झरिया। विधायक पूर्णिमा सिंह ने फीता काटकर 400केवीए ट्रांसफार्मर का उद्घाटन शुक्रवार को किया। मौके पर विधायक पूर्णीमा नीरज सिंह कहा कि ट्रांसफार्मर लगवाने मे हमारे कार्यकर्ताओं का और घनुडीह के ग्रामीणों का अहम योगदान रहा है।
ट्रांसफार्मर लगने से घनुडीह और आसपास के लोगों में खुशी का माहौल है। डेढ माह से लोगो के घरों में अंधेरा पसरा हुआ था।
डेढ माह पूर्व जोड़ियां समीप एक नंबर बिजली घर पर अपराधियों ने धावा बोलकर 400 केवीए का ट्रांसफार्मर लूट की घटना को अंजाम दिया था।
उसके बाद से चीन कोठी, माडा कॉलोनी, मल्लाह पट्टी, झरिया स्टेशन रोड आदि क्षेत्रों में अंधेरा पसरा हुआ था। जिसका नया बिजली घर निमार्ण कर ट्रांसफार्मर लगाया गया है जिसका विधिवत पूजा अर्चना करते हुए फीता काट कर उद्घाटन किया है।
मौके पर विधायक प्रतिनिधि सूरज सिह, केडी पांडेय, आरके पाठक, अक्षय लाल यादव, रविंद्र प्रसाद, मुन्ना सिंह, सिंकु सिंह, राजकुमार ठाकुर, विजय निषाद, मुन्ना सिंह, दिलीप सिंह, रमेश चंद्र राम, बमबेश सिंह आदि शामिल थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *