• Wed. Mar 18th, 2026

Dhanbad बाइक चोर गैंग के तीन अपराधियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 21, 2022

 

बाइक चोरी करने वाले गैंग के तीन अपराधियों को धनबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार सभी अपराधी धनबाद के रहने वाले हैं। पुलिस ने अपराधियों के पास से चाेरी की 11 बाइक बरामद की हैं।
इनमें चार बाइक की पहचान कर ली गई है.इस संबंध में एसपी (ग्रामीण) रेशमा रमेशन ने बुधवार को बैंक मोड़ थाना में मीडिया काे बताया कि इस गैंग के बाकी सदस्य भी जल्द ही पकडे जायेंगे।
पकड़े गए अपराधियों में अभिषेक शर्मा, सन्नी वाल्मीकि और दिग्विजय प्रताप सिंह
शामिल हैं। एसपी ने बताया कि जिले में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं को लेकर डीएसपी विधि-व्यवस्था के नेतृत्व में टीम गठित की गई थी.
पुलिस लगातार बाइक चोर गिरोह पर नजर रख रही थी। जिसमें छापामारी कर अपराधियों को चोरी की बाइकाें के साथ पकड़ा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *