• Fri. Jan 2nd, 2026

बिनोद बिहारी महतो की पुण्यतिथि पर विभिन्न राजनीतिक दलों व सामाजिक कार्यकर्ताओं का श्रद्धा सुमन अर्पित करने के लिए तांता लगा रहा

ByAdmin Office

Dec 18, 2022

 

बलियापुर : पढ़ो और लड़ो का नारा देने वाले शिक्षाविद झारखंड पुरोधा स्व बिनोद बिहारी महतो की 31वें पुण्यतिथि पर रविवार को विभिन्न संगठन व राजनीतिक दलों के नेताओं समेत सैकड़ों की संख्या में लोग बीबीएम कॉलेज बलियापुर प्रांगण स्थित बिनोद धाम पहुंचे. उनके समाधि स्थल पर पुष्प व माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की. इस अवसर पर कॉलेज के छात्र छत्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए.

श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो ने कहा कि झारखंड में शिक्षा का अलख जगाने वाले व अलग झारखंड निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले विनोद बाबू के सपनों को पूरा करने के लिए उनके प्रेरणा स्रोत विचारधाराओं से सीख लेकर सभी को आगे बढ़ने की जरूरत है. वो ताउम्र यहां के लोगों के हक, अधिकार और शोषण मुक्त, शिक्षित झारखंड राज्य निर्माण के लिए संघर्षरत रहे.
सांसद पीएन सिंह ने कहा कि विनोद बिहारी महतो के सपनों का झारखंड बनायेंगे। उन्होंने पढ़ाओ का नारा दिया। उसे साकार करने की जरूरत है। धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि विनोद बाबू के रास्ते पर चल कर ही झारखंड का विकास संभव है। पूर्व मंत्री मन्नान मलिक ने कहा कि बिनोद बिहारी महतो गांव गांव में जाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया बेहतर शिक्षा का माहौल बनाया। सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने कहा कि विनोद बाबू ने यहां के लोगों के उत्थान की दिशा में बेहतर कदम उठाए हैं उन्होंने पढ़ो और लड़ो का नारा दिया उस पर अमल करने की जरूरत है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धर्मजीत सिंह ने कहा कि विनोद बाबू ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर काम किया है।
वाइस चांसलर सुखदेव भोई ने कहां की शिक्षा जगत में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है. उन्होंने जो भी कमाया था उन सभी पैसों का उपयोग स्कूल, कॉलेज व लॉ कॉलेज खोलने में किया. झारखंड प्रदेश जो आज प्रगति की राह पर है, इसमें उनका महत्वपूर्ण योगदान है. राजद के प्रदेश महासचिव तारापद धीवर ने कहा कि कुर्बानी के बाद झारखंड मिला है। विनोद बाबू ने झारखंड को अलग राज दिलाने का काम किया। शोषण मुक्त झारखंड को बनाने की दिशा में तमाम लोगों को आगे आने की जरूरत है। झामुमो नेता धरणीधर मंडल ने कहा कि विनोद बाबू ने यहां के लोगों को जागरुक करने का काम किया है। झामुमो नेता पवन महतो ने कहा कि विनोद बाबू ने शिक्षा का बेहतर माहौल बनाया है।
श्रद्धा सुमन करने वालों का तांता लगा रहा—झारखंड के पुरोधा बिनोद बिहारी महतो के समाधि पर श्रद्धा सुमन करने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से लेकर रात तक लोग माल्यार्पण करते रहे। सर्व धर्म सभा में विनोद बाबू के पोता राहुल कुमार महतो, तारा देवी, शंकर किशोर महतो, परिमल महतो, राजकिशोर महतो, धर्मेंद्र महतो, डॉक्टर पी सी मंडल, दीपू लाला, दिवाकर महतो, प्रमुख सिंह, हिरू चरण महतो, रंजीत कुमार महतो, विनय मुखर्जी, खोकन पांडे, रामनाथ रजवार, निताई रजवार, गणेश महतो, शांतिराम महतो, विजय महतो, बाबूलाल महतो, नलिन महतो, जगत महतो, अंजली देवी, हीरालाल संखवार, बैंगू ठाकुर, झामुमो नेता पवन महतो, जग्गू महतो, चंडी चरण देव, मदन महतो, शिव शंकर देव, संतोष कुमार , लक्ष्मी नारायण महतो, निर्मल रजवार, जिला परिषद सदस्य संजय कुमार महतो, उषा महतो, भारतीय मजदूर संघ के बलदेव महतो, जयदेव महतो, तालेश्वर, नवल किशोर चौधरी, राजेश कुमार, जोगाई रजवार, गोलक बिहारी गोराई, उत्तम महतो, खगेन चौधरी, सुभाष, धनंजय पाठक, तापस गोराई, जयदेव, शक्ति पद, राजकिशोर महतो, विजय गोराई, कालीपद कर्मकार, गुरु पद, द्रोपदी, निरंजन, शिरीष कुमार सिंह, डॉक्टर सिद्धार्थ बंदोपाध्याय, भाजपा नेता घनश्याम ग्रोवर, मंटू रवानी, आशीष मुखर्जी, अशोक महतो, महेंद्र महतो, उत्तम चौबे, गौरांग मंडल, अधिवक्ता मोहन महतो, मेघनाथ रवानी, विभास, राजन पाल, विजय पांडे, झामुमो नेता युधेश्वर सिंह, सीपीआईएम महिला जनवादी बीबीएमके यू बी सी के यू के संतोष कुमार महतो, उपासी महताईन, विकास कुमार ठाकुर, सुंदरलाल महतो, योगेंद्र महतो, काली सेनगुप्ता, रानी मिश्रा, सविता देवी, गौतम प्रसाद, पशुपतिनाथ देव, शिव कुमार सिंह, शम्मी रणवीर, श्यामा पद मंडल, रामप्रसाद, नीलकंठ रवानी, भाकपा माले के सुधीर महतो भजोहरी महतो, सनातन रविदास आदि ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *