• Thu. Jan 1st, 2026

वार्षिकोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार से गूंज उठा धनसार का जगन्नाथ मंदिर

ByAdmin Office

Nov 29, 2022

 

*धनबाद :* वार्षिकोत्सव पर वैदिक मंत्रोच्चार से जगन्नाथ मंदिर गूंज उठा। धनसार स्थित जगन्नाथ मंदिर को अकार्षक ढंग से सजाया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत मंगला आरती से हुई।
स्थापना दिवस पर पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। मंदिर परिसर में यज्ञ वेदी बनाई गई थी, जिसमें सैकड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने आहुति दी। भगवान जगन्नाथ बलभद्र और सुभद्रा के साथ-साथ माता लक्ष्मी भगवान शिव व अन्य देवी-देवताओं की पूजा की गई।

*कीर्तन मंडली ने भक्तों को झुमाया*

स्थापना के 28वें वार्षिकोत्सव पर पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर और पुरूलिया से कीर्तन मंडली की दो टीम पहुंची थी। पूरे दिन भजन कीर्तन का दौर चलेगा, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस दौरान पूरा धनसार क्षेत्र जय जगन्नाथ के उदघोष से गुंजायमान हुआ। संध्या आरती के पश्चात देर रात तक भक्तों ने भगवान के भजनों का लुत्फ उठाया।

*भगवान का हुआ दिव्य श्रृंगार*

भगवान जगन्नाथ के साथ-साथ बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र का दिव्य शृंगार किया गया। मंदिर के गर्भगृह को फूल माला से सजाया गया था। भगवान का दिव्य स्वरूप देखते ही बन रहा था। कमेटी के सचिव माहेश्वर राउत मुख्य यजमान के रूप में पूजा में सम्मलित हुए। दोपहर की पूजा के उपरांत भगवान को पूरे विधि-विधान से भोग लगाया गया। इसके बाद भक्तों के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *