

केरेडारी : केरेडारी प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनातू पंचायत के पड़रा गांव में दो दिवसीय सोहराय डायर जतरा मेला का उदघाटन मनातू पंचायत मुखिया देवन्ति देवी समाजसेवी बिहारी गांझु पंचायत समिति सदस्य चरमी देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर व फीता काट कर किया ! मेला में सांस्कृतिक कार्यक्रम के तौर पर नागपुरी आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया! मेला और सांस्कृतिक कार्यक्रम उद्घाटन के अवसर पर मुखिया देवन्ती देवी और समाजसेवी बिहारी गांझु ने संयुक्त रूप से कहा कि सोहराय पूर्व हमारी झारखंडी सभ्यता संस्कृति की पहचान है! हमारे पूर्वज भी सोहराय पर्व को डायर जतरा मेला के रुप में मनाते थे! मनातू पंचायत क्षेत्र में इस तरह के कार्यक्रम से लोगों को मेला में दिल से दिल मिलते हैं! और बच्चे बूढ़े युवा महिला सभी लोग मिलकर आनंद पूर्वक मनाते हैं! दो दिवसीय सोहराय डायर जतरा मेला में शांति पुर्ण तरीके से आनंद लें! मेला कार्यक्रम को पंचायत समिति सदस्य चरमी देवी उप मुखिया पूजा देवी समेत कई लोगों ने भी संबोधित किया! इस अवसर पर मेला में बड़ी संख्या में महिला पुरुष शमिल हुए! मेला में कई तरह के मनोरंजन के गीत प्रस्तुत किया गया! जिसपर मेला में उपस्थित लोग झूमते रहे! मेला में शांति ब्यवस्था बनाए रखने के लिए मेला आयोजन समिती और स्थानीय मुखिया के द्वारा विशेष व्यवस्था किया गया था! मेला आयोजन समिती में अध्यक्ष अर्जुन उरांव सचिव संजय भुईयां कोषाध्यक्ष कृष्णा सिंह उप मुखिया पूजा देवी पंचायत समिति सदस्य चरमी देवी समाजसेवी बिहारी गंजू बलराम उरांव राजेंद्र उरांव सुदेश्वर उरांव आनंद सिंह गणेश सिंह सुंदर भुईयां उमेश भुईयां सरजू उरांव बिकास उरांव त्रिभुवन सिंह जगदीश उरांव बीरेंद्र भुईयां राजेन्द्र उरांव जितेंद्र उरांव ने महत्व पुर्ण भूमिका निभाई!
There is no ads to display, Please add some





Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com