• Mon. Feb 16th, 2026

शिक्षा से ही पूर्ण हो सकती है शांतिपूर्ण वैश्विक नागरिकों की जरूरत”: श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Oct 11, 2022

 

बडकागांव।एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के जागृति महिला संघ की अध्यक्षा श्रीमती मीनाक्षी श्रीवास्तव ने सोमवार को मेरु गाँव, हजारीबाग स्थित स्नेहदीप विद्यालय के बच्चों को किताब, कॉपी एवं अन्य जरूरत के सामान का वितरण किया।
विद्यालय के बच्चों के शारीरिक विकास के लिए खेलकूद के सामान भी महिला समिति के सदस्यों ने बच्चों के बीच वितरण किया ताकि बच्चे पढ़ाई के साथ-साथ खेल के क्षेत्र में भी आगे बढ़े और अपने भविष्य को उज्जवल बनाएं |

श्रीमति श्रीवास्तव ने बच्चों को अपने संबोधन में कहा की “दुनिया को नैतिक रूप से मजबूत और शांतिपूर्ण वैश्विक नागरिकों की जरूरत है, और वो सिर्फ बेहतर शिक्षा से ही पूर्ण हो सकती है।
तथा उन्होने ने अभिभावकों से बात करते हुए कहा की 21वीं सदी में माता-पिता का ध्यान न केवल बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों पर बल्कि लोगों के कौशल, जीवन कौशल और बच्चों के नैतिक मूल्यों पर भी होना चाहिए।
इस कार्यक्रम में जागृति महिला संघ की सदस्य दीपिका चौहान, प्रियम सिंह, रामदुलारी टुडु, अनुराधा महतो एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *