• Sat. Feb 14th, 2026

हर पुलिस थाने में एक बाल कल्याण पुलिस अधिकारी नियुक्त करें : एनसीपीसीआर

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 28, 2022

 

नई दिल्ली : राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) ने सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस महानिदेशकों (डीजीपी) से बच्चों से संबंधित मामलों से बेहतर तरीके से निपटने के लिए हर पुलिस थाने में कम से कम एक बाल कल्याण पुलिस अधिकारी और हर जिले में एक विशेष किशोर पुलिस इकाई स्थापित करने के लिए कहा है.

पुलिस महानिदेशकों को लिखे पत्र में एनसीपीसीआर ने कहा कि इस कदम से यह सुनिश्चित होगा कि समान रूप से अनुपालन हो और जवाबदेही हो. एनसीपीसीआर का निर्देश किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और सुरक्षा) कानून की धारा 107(1) के अनुपालन के तौर पर आया है, जिसमें हर पुलिस थाने में एक बाल कल्याण पुलिस अधिकारी की नियुक्ति का प्रावधान है जो पुलिस, स्वयंसेवी तथा गैर सरकारी संगठनों के साथ समन्वय कर, खासतौर से बच्चों से जुड़े मामलों से निपटेगा और वह सहायक उपनिरीक्षक के पद से नीचे का अधिकारी नहीं होना चाहिए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *