• Mon. Nov 16th, 2026

कुल्टी – भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने का साथ सोमवार को छठ पूजा संपन्न हो गया

admin's avatar

Byadmin

Nov 16, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

कुल्टी लोकआस्था और प्रकृति का 4 दिवसीय छठ महापर्व भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने का साथ सोमवार को संपन्न हो गया। इस दौरान कुल्टी न्यूकॉलोनी श्रीपुर रोड स्थित तालाब के बीचों बीच भगवान भाष्कर की प्रतिमा स्थापित की गई। जिसको देखने के लिए दर्शनार्थियों की भीड़ थी।

लोको लाइन, केंदुआ बाजार, लाल बाजार, सियाल डंगाल, कॉलेज रोड, स्टेशन रोड, सिमुलग्राम, एलसी रोड, रानीतालाब, संन्यासी स्थान, न्यू रोड, डीवीसी कांलोनी, पत्थर खाद्य, ईंट भट्ठा, बोहाल समेत विभिन्न क्षेत्रों को बिजली की रोशनी और फूलों से सजाया गया। रातभर छठ के लोकगीतों से कुल्टी क्षेत्र गुंजायमान था। रातभर भर लोग जग कर सुबह अर्घ्य की तैयारी में लगे हुए थे। विभिन्न समाजिक संगठन के लोगों छठ व्रतियों के बीच दूध, फल, दातुन और पूजा सामग्री का वितरण किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *