
संवाददाता :–नरेश विश्वकर्मा

मुगमा। एगारकुंड प्रखंड कार्यालय के समीप सरकारी आवास निर्माण में हो रही अनियमितता को लेकर जिला परिषद सदस्य गुलाम कुरैशी ने शनिवार को निर्माण कार्य बंद कराया। कहा कि बिना लिंटर के आवास में ढलाई कैसे किया गया ?

इससे संवेदक की लापरवाही साफ झलकती है। पूछने पर जिप सदस्य ने कहा कि निर्माण कार्य में कमीशनखोरी व अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उनका साफ कहना था कि पहले संवेदक द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों की जांच हो। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले संवेदक पर कारवाई हो।
उसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू होगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच कराने के संबंध में झामुमो जिला अध्यक्ष रमेश टुडू ने उप विकास आयुक्त धनबाद को पत्र लिखा है । उप विकास आयुक्त को लिखे पत्र में झामुमो जिला अध्यक्ष ने कहा है कि एगारकुंड प्रखंड के सामने लगभग पांच करोड़ की लागत से बने रहे सरकारी आवास निर्माण में घोर अनियमितता संवेदक द्वारा बरती जा रही है। आवास निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग धड़ल्ले से किया जा रहा है।
निर्माण का स्तर इस प्रकार से है कि किसी भी दिन दुर्घटना घट सकती है। उक्त निर्माण कार्य की गहनता से जांच करवाई जाए एवं दोषी संवेदक पर कारवाई की जाए ताकि सरकारी मद का दुरूपयोग ना हो सके। डीडीसी ने जांच के लिए आश्वस्त किया है। मौके पर झामुमो के एगारकुंड प्रखंड अध्यक्ष गोपीन टुडू सहित दर्जनों झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
