
सरायकेला : जिला के तिरुलडीह थाना क्षेत्र के पांडरा गांव में सोमवार दोपहर वज्रपात से दो महिलाओं की मौत और तीन के घायल होने की हृदयविदारक घटना के बाद मंगलवार को आजसू नेता सह समाजसेवी हरेलाल महतो पांडरा पहुंचे।
हरेलाल महतो ने मृतका मुक्ता महतो और सोनामनी महतो के परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की और ढांढस बंधाया। मंगलवार को दोनों शव गांव पहुंचते ही गांव में मातम छा गया। परिजनों की चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।

इस दौरान हरेलाल महतो ने कहा कि दो महिलाओं की असमय मौत बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने घायल महिलाओं के परिजनों से भी मुलाकात कर अस्पताल में चल रहे इलाज की जानकारी ली और बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। साथ ही पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की।
हरेलाल महतो ने कहा कि पीड़ित परिवार खुद को अकेला न समझें, इस दुख की घड़ी में वे उनके साथ हैं और आगे भी हरसंभव मदद करेंगे।
इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष अरुण महतो, बबलू महतो, बुधेश्वर महतो, बाजीनाथ महतो, मेघनाथ महतो सहित कई ग्रामीण मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
