• Tue. Sep 8th, 2026

जुबली पार्क और डीवीसी अस्पताल के कार्यों का परियोजना प्रधान ने किया औचक निरीक्षण

admin's avatar

Byadmin

Sep 8, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल-

 

डीवीसी बोकारो थर्मल के वरीय महाप्रबंधक सह परियोजना प्रधान सुशील कुमार अरजरिया मंगलवार को एक्शन मोड में नजर आए। उन्होंने अचानक जुबली पार्क पहुंचकर वहां संवेदक द्वारा कराए जा रहे सौंदर्यीकरण एवं मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्य की गुणवत्ता, प्रगति और मौके पर किए जा रहे कार्यों का बारीकी से जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान परियोजना प्रधान ने संवेदक को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्य पूरा करने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण एवं मरम्मत कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

 

इसके बाद उन्होंने डीवीसी +2 हाई स्कूल और डीवीसी अस्पताल भवन का भी निरीक्षण किया। दोनों स्थानों पर लाखों रुपये की लागत से चल रहे मरम्मत कार्यों की स्थिति का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं संवेदक को कार्य में तेजी लाने के साथ गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

 

परियोजना प्रधान के औचक निरीक्षण से कार्यस्थल पर मौजूद कर्मियों एवं संवेदक में भी सक्रियता देखी गई। निरीक्षण के दौरान सिविल विभाग के इंजीनियर पवन कुमार सहित विभाग के कई अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद थे।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने कहा कि परियोजना प्रधान द्वारा स्वयं स्थल पर पहुंचकर कार्यों का बारीकी से निरीक्षण किया जाना सकारात्मक पहल है। इससे कार्यों की गुणवत्ता में सुधार के साथ निर्धारित समय पर मरम्मत एवं सौंदर्यीकरण कार्य पूरा होने की उम्मीद है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *