• Sun. Feb 15th, 2026

निशिकांत दुबे ने दी देवघरवासियों को एक और सौगात: जसीडीह से बंगलुरु के बीच नई ट्रेन का परिचालन शुरू

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

 

देवघर :-आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव को लेकर जसीडीह-बंगलुरू साप्ताहिक ट्रेन को शुक्रवार को रवाना किया गया। गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे, देवघर विधायक नारायण दास और आसनसोल मंडल के डीआरएम परमानन्द शर्मा ने जसीडीह स्टेशन से हरि झंडी दिखाकर रवाना किया।सांसद ने बताया कि जसीडीह स्टेशन से अगरतल्ला, पुणे, तामव्रम्, गोवा समेत दर्जनों दूर दराज के राज्य और शहरों के लिए रेल सेवा बहाल की गई है, लेकिन भारत के कई क्षेत्रों को जोड़ने वाली ट्रेन की कमी को देखते हुए बेंगलुरु तक नई ट्रेन दी गई है। ट्रेन के परिचालन से क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा और व्यापार के क्षेत्र मे बढ़ावा मिलेगा।

*ये है ट्रेन के आने जाने का समय*

उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 22306/05 जसीडीह एसएमवीटी बेंगलुरु साप्ताहिक ट्रेन का परिचालन प्रत्येक शुक्रवार सुबह 6:30 बजे जसीडीह से होगा। जसीडीह से खुलने के बाद मधुपुर जामताड़ा आसनसोल, दुर्गापुर, वर्द्धमान, दानकुनी, भट्टान नगर, खड़गपुर, बालासोर, भद्रक, कटक, भुवनेश्वर, विशाखापट्टनम, नेल्लोर, पेरमबुर, काटपाटी, जोलारपेटई, एसएमवीटी बेंगलुरु शनिवार रात 8:30 बजे पहुंचेगी।ट्रेन में होगी 22 कोच की सुविधा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *