• Fri. Mar 20th, 2026

नागपुर टी-20 में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराया, 1-1 से बराबर की सीरीज

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 24, 2022

 

दिल्ली खेल न्यूज़:-भारत ने ऑस्ट्रेलिया को दूसरे टी20 मुकाबले में छह विकेट से मात दे दी है. इसके साथ ही उसने सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली. बारिश से प्रभावित मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारत को आठ ओवर्स में जीत के लिए 91 रन का लक्ष्य दिया था, जिसे उसने चार बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया।

बारिश की वजह से मैच में देरी हुई और अब आठ-आठ ओवर्स का गेम हुआ. टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम शुरू से ही दबाव में दिखी. दूसरे ही ओवर में उसने कैमरन ग्रीन (5) और ग्लेन मैक्सवेल (0) का विकेट गंवा दिया. ग्रीन को कोहली ने रन आउट किया, वहीं मैक्सवेल को अक्षर ने अपनी स्पिन के जाल में फंसाया. ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 50 रन के भीतर चार विकेट गिर गए थे. लेकिन मैथ्यू वेड ने तूफानी बैटिंग कर टीम को 90 रन पर पहुंचा दिया. वेड 43 रन पर नाबाद रहे.टीम इंडिया की जीत के हीरो कप्तान रोहित शर्मा रहे जिन्होंने 20 बॉल पर नाबाद 46 रनों की पारी खेली. वहीं दिनेश कार्तिक ने आखिरी ओवर में छक्का एवं चौका लगाकर मैच फिनिश किया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *