
गोबिंदपुर। दुर्गा पूजा सौहार्द पूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक उमेश सिंह ने किया थाना प्रभारी ने कहा की विधि- व्यवस्था भंग करने वालों के साथ गोबिंदपुर पुलिस सख्ती के साथ निपटने हेतु तत्पर है!

*दर्जनों बुद्धिजीवी प्रतिष्ठित समाजसेवी मौके पर उपस्थित रहे*

धनबाद डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने कहा कि पूजा समितियों को प्रशासन का हर सहयोग मिलेगा नियमित सफाई एवं पेयजल आपूर्ति भी होगी उन्होंने सभी पूजा समितियों से निर्धारित रूट पर ही विसर्जन जुलूस निकालने डीजे नहीं बजाने सीसीटीवी कैमरा लगाने विद्युत वायरिंग दुरुस्त रखने पंडालों में बालू एवं अग्निशमन यंत्र रखने तथा यातायात अवरुद्ध नहीं करने का निर्देश दिया उन्होंने कहा कि पूजा समितियां अपने वालंटियर को सतर्क रखें वीडियो संतोष कुमार ने कहा कि पूजा समितियों को हर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी इसके लिए प्रखंड मुख्यालय में सभी विभागीय अधिकारियों एवं पूजा समितियों के अधिकारियों की बैठक अगले हफ्ते कराई जाएगी सीओ रामजी वर्मा ने जिला प्रशासन के गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा करने और विसर्जन जुलूस निकालने की अपील की अध्यक्षता करते हुए पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह ने कहां की सभी के सहयोग से ही पूरे क्षेत्र में पूजा शांतिपूर्ण संपन्न होगी!
बस्तीपुर विवाद का भी निष्पादन किया गया बैठक में सीआई कुमार सत्यम भारद्वाज, सांसद प्रतिनिधि बलराम साहू 20 सूत्री अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी ,संतोष पाठक, सुरेश भगत ,रति रंजन गिरि ,लक्ष्मी नारायण पुरी ,ओम प्रकाश बजाज, मुखिया गयासुद्दीन अंसारी, ,एस आइ प्रदीप सुधांसु ,एजाज अहमद ,मोबिन अंसारी, मोइन अंसारी, पप्पू सिंह ,सबारक अंसारी, अनीस अंसारी ,राजा दास ,मेराज अंसारी ,गोविंद साव, निमाई महतो ,वीरेंद्र रजक ,एके विश्वास, एलपी बर्मा ,नितेश गोप ,अनूप साहू ,धीरेन कुमार, विश्वनाथ पाल ,मोकिम अंसारी ,युवा नेता गोविन्द राय ,फतेह अली अंसारी अख्तर अंसारी, सरताज हुसैन ,मिहिर गोप ,विक्की मिश्रा, अरुण दसोंधी बैजनाथ साधु ,सुदन चंद्र मंडल ,नवल किशोर चौधरी, शांति राम रजवार ,खगेंद्र चौधरी, संतराम सिंह, सबारक अंसारी, मथन दसौंधी ,चिंटू गोस्वामी ,मथुरा अंसारी, आदि मौजूद थे!
कार्यक्रम में गोविंदपुर और बरवा अड्डा के दुर्गोत्सव पर आधारित पत्रिका अपराजिता का विमोचन किया गया डीएसपी अमर कुमार पांडे अंचलाधिकारी राम जी वर्मा पुलिस इंस्पेक्टर उमेश प्रसाद सिंह एवं एनएचएआई के हाईवे इंजीनियर एलपी सिंह सांसद प्रतिनिधि बलराम प्रसाद साहू एवं 20 सूत्री कमेटी के अध्यक्ष अख्तर हुसैन अंसारी ने पत्रिका का विमोचन किया इस पत्रिका में गोविंदपुर एवं बरवा अड्डा की समस्त दुर्गा पूजा समितियों की विवरणी शामिल की गई है!
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
