• Sat. Mar 21st, 2026

आखिर में मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव जिंदगी के जंग हार गए,एम्स में ली उन्होंने अंतिम सांस

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 21, 2022

 

नई दिल्ली: मशहूर हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव नही रहे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया है। उनके परिवार ने इस खबर की पुष्टि कर दी है। बता दें कि 10 अगस्त को जिम में कसरत करते बक्त उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। इसके बाद उन्हें एम्स दिल्ली में भर्ती किया गया था। वहां उनका इलाज चल रहा था। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था।

इस बीच उनके परिवार और साथ काम करने वालों की तरफ से लगातार अपडेट्स मिल रहे थे। इलाज के दौरान उनकी तबीयत में सुधार की खबर भी आई थी लेकिन अब उनके निधन की दुखद खबर ने सबको बड़ा सदमा दे दिया है।

वर्कआउट के दौरान पड़ा दौरा

बता दें कि राजू, दिल्ली के एक होटल में रुके थे और वहीं के जिम में वह वर्कआउट कर रहे थे। वर्कआउट के दौरान राजू की तबीयत बिगड़ गई थी और ट्रेडमिल पर गिर पड़े थे। राजू को फिर तुरंत एम्स में भर्ती कराया गया, जहां कार्डियोलॉजी डिपार्टमेंट में उनका इलाज चल रहा था। राजू के करीबियों ने जानकारी दी थी कि उनको ब्रेन इंजरी हो गई थी। हार्ट अटैक के बाद गिरने से काफी देर तक दिमाग में ऑक्सीजन नहीं पहुंची थी। डॉक्टर्स ने बताया था कि उनको होश में आने में वक्त लग सकता है। इलाज के बीच उनकी बॉडी में कुछ मूवमेंट की रिपोर्ट्स भी थीं।

लोगों को खूब हंसाया

राजू के बारे में बता दें कि वह कई पॉपुलर शोज में काम कर चुके थे। वह देश के पॉपुलर कॉमेडियन थे। उन्होंने द ग्रेड इंडियन लाफ्टर चैलेंज, बिग बॉस, शक्तिमान, कॉमेडी सर्कस, द कपिल शर्मा शो जैसे शोज किए। इसके अलावा वह बॉलीवुड फिल्मों में काम कर चुके थे जैसे मैंने प्यार किया, तेजाब, बाजीगर जैसी फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह इंडियन लाफ्टर चैम्पियन में स्पेशल गेस्ट के तौर पर नजर आए थे।

कॉमेडी स्ट्रगल पर की थी बात

एक इंटरव्यू में राजू ने कॉमेडी शोज को लेकर कहा था, ‘जब मैं मुंबई आया था तब लोग कॉमेडियन को ज्यादा कुछ नहीं समझते थे। उस वक्त तो जोक्स जॉनी वॉकर से शुरू होकर जॉनी वॉकर तक खत्म हो जाती है। उस वक्त स्टैंड अप कॉमेडी की कोई जगह नहीं होती थी तो तब जो जगह मुझे चाहिए थी वो मिली नहीं।’

ऑटो भी चलाया

राजू जब मुंबई में स्ट्रगल कर रहे थे तब अपना गुजारा करने के लिए राजू ऑटो तक चलाते थे। इतना ही नहीं एक पैसेंजर की वजह से ही राजू को बड़ा ब्रेक मिला था।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *