• Sun. Feb 15th, 2026

अरविंद केजरीवाल प्रेस से हुए रूबरू,दिल्ली में 30 लाख लोगों का बिजली बील शून्य आता है, अब सीडी के लिए किया फार्म जारी

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Sep 14, 2022

 

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को पहली बार पत्रकारों से रुबरू होकर बातचीत की। दिल्ली में फरवरी 2020 में सरकार बनने के बाद से पहली बार उन्होंने ऐसी प्रेस कांफ्रेंस की। इससे पहले वो दिल्ली में मीडिया से डिजिटल ही मुखातिब होते रहे हैं। हालांकि वो विभिन्न मौकों पर मीडिया के सवालों के जवाब देते रहे हैं।

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने कहा कि दिल्ली में चमत्कार हुआ है, दिल्ली में 58 लाख बिजली उपभोक्ता हैं, 47 लाख को सब्सिडी मिलती है, 30 लाख के बिजली के बिल शून्य आते हैं। अब नई व्यवस्था में उन्हें फ्री बिजली मिलेगी जो बिजली सब्सिडी के लिए खुद ही आवेदन करेंगे। अब जो बिल आएगा उसके साथ एक फार्म आयेगा, उसे संबंधित बिजली आफिस में जमा करना होगा।

इसके अलावा नंबर 7011311111 पर भी आवेदन कर सकेंगे। 30 सितंबर तक आवेदन करना होगा। MCD के वार्ड परिसीमन सीएम को लेकर कहा कि इसे दिखवा रहे हैं। कुछ गड़बड़ियां सामने आ रही हैं। इसके बाद में चुनाव आयोग जाएंगे।

भाजपा ने पंजाब में आपरेशन लोटस चलाने का प्रयास किया है। आप के 10 एमएलए को 25 -25 करोड़ का आफर देकर खरीदने का प्रयास किया है। गोवा में कांग्रेस के 8 विधायकों के भाजपा में जाने पर कहा कि यह जनता को समझना चाहिए कि ऐसे दलों को वोट न दे।

आवेदन करने के बाद सब्सिडी एक साल के लिए मिलेगी। इसके बाद फिर अगले साल के लिए आवेदन करना होगा। जिस माह में सब्सिडी के लिए आवेदन करेंगे, उसके अगले माह से सब्सिडी मिलनी शुरू होगी।

दिल्ली सरकार ने आवेदन के लिए आज से ये व्हाट्सएप नंबर जारी किया है, यह नंबर आज से शुरू हो गया है। इस नंबर पर हाय करने से फार्म आ जायेगा, इस फार्म को भरकर व्हाट्सएप कर देने से भी फार्म को मान्य माना जायेगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *